कुजू के पास से लापता महिला का निर्वस्त्र और जला शव बरामद, जानिए

    कुजू के पास से लापता महिला का निर्वस्त्र और जला शव बरामद, जानिए

    रामगढ़(RAMGARH): जिले के कुजू क्षेत्र के मुरपा टाटा मोटर्स के पीछे स्थित बंगला भट्ठा के समीप से कुजू पुलिस को एक शव रविवार को बरामद हुआ है. बता दें कि पुलुस को जिस महिला का शव बरामद हुआ है वह निर्वस्त्र और अधजला है.

    लापता महिला का है शव

    वहीं, कुजू पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया है. ग्रामीणों के अनुसार यह मामला सन्देहास्पद बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, बिरहोर टोला मुरपा निवासी 60 वर्षीय शांति देवी, पति- स्व. विजन भुईयां पिछले मंगलवार से लापता थी. परिजनों द्वारा आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की. वहीं, रविवार की दोपहर भट्ठा के समीप ग्रामीणों ने निर्वस्त्र और जली हालत में एक महिला का शव देखा. जिसके बाद यह खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई.

    पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया

    सूचना के बाद कुजू ओपी के अनि सैनिक समद घटनास्थल पहुंचकर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया गया. इधर, शव के पास महिला का साड़ी और एक सलवार फेंका मिला. महिला का शव मिलने के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है.

    रिपोर्ट: जयंत कुमार, रामगढ़


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news