नागदा हादसा: ...और देखते-देखते काल के गाल में समा गए थे पचासों मजदूर

    नागदा हादसा: ...और देखते-देखते काल के गाल में समा गए थे पचासों मजदूर

    धनबाद (DHANBAD): दिल दहला देने वाला नागदा हादसा. बीसीसीएल की इस कोलियरी में 6 सितंबर 2006 को गैस विस्फोट से 50 श्रमिक काल के गाल में समा गए थे. कई दिनों तक राहत कार्य चला, कुछ तो बच निकले लेकिन 50 लोगों को बचाया नहीं जा सका. आज इस हादसे की 16 वीं वर्षगांठ है. बीसीसीएल प्रबंधन ने कार्यालय परिसर में ही शहीद स्मारक बनवाया है.  

    हर साल आज के दिन दी जाती है श्रद्धांजलि

    हर वर्ष आज की तारीख को शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती है और उन्हें याद किया जाता है.  आज जिनके परिजन मौत के मुंह में समाए , उनके परिवार जन, बीसीसीएल के अधिकारी, मजदूर संगठन के लोग पहुंच कर श्रद्धांजलि देते हैं. परिवार जन जब पहुंचते हैं तो दृश्य बड़ा ही कारुणिक  हो जाता है.  आज बीसीसीएल के अधिकारियों के अलावे राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के महामंत्री ए के झा, पश्चिमी झरिया क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष पीएन तिवारी सहित अन्य मजदूर संगठनों के लोग शहीद स्मारक पर पहुंचे और शहीद हुए मजदूरों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news