राजधानी में महिला की हत्या, प्रेम प्रसंग ही क्यों बताई जा रही वजह, जानिये

    राजधानी में महिला की हत्या, प्रेम प्रसंग ही क्यों बताई जा रही वजह, जानिये

    रांची(RANCHI): राजधानी रांची में एक महिला की हत्या कर दी गई. महिला की हत्या रहस्यमय तरीके से की गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग में घटना को अंजाम दिया गया है. एक युवक को पकड़ा गया है.

    प्रारंभिक तौर पर यह हत्या गला दबा कर की गई लगती है. रांची के खरसीदाग ओपी अंतर्गत लालखटंगा में हुई है. हत्या के कारण का अभी पता नहीं चला है. उसके परिजनों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

    बताया जा रहा है कि हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग है. हलाकी अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हत्यारा उसका प्रेमी है या फिर कोई घर वालों में से. फिलहाल पुलिस उसके प्रेमी और परिजनों से पूछताछ कर रही है. पुलिस ने बताया कि हत्या के पीछे जो कोई भी हो उसे पुलिस खोज निकालेगी.

    इस मामले में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम ने बताया कि हत्या की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया कि हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आरहा है. महिला के पति की मौत कुछ साल पहले हो चुकी है. फिलहाल उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में गहंता से जांच कर रही है.            


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news