मॉनसून रिटर्न: मौसम रहेगा बेईमान, 20 अक्टूबर तक होगी बारिश, धनतेरस के दिन छाए रहेंगे बादल


रांची(RANCHI) पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक वर्षा 14.0 एमएम गुमला कृषि विज्ञान केंद्र में दर्ज किया गया. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस गुमला कृषि विज्ञान केंद्र में दर्ज किया गया.
5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं
18 अक्टूबर को राज्य के दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना है.राज्य में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. 19 अक्टूबर को राज्य के पूर्वी सिंहभूम पश्चिमी सिंहभूम सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना है. 20,21, 22अक्टूबर को मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा .
चेतावनी
मगंलवार को राज्य में कहीं कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की गर्जन और वज्रपात की संभावना है.
धनतेरस के दिन छाए रहेंगे बादल
वहीं मौसम विभाग की मानें तो धनतेरस के दिन (22 अक्टूबर ) राजधानी रांची समेत झारखंड के कई जिलों में बादल छाए रह सकते हैं. हालांकि धनतेरस के दिन वर्षा की संभावना नहीं है. लेकिन इससे पहले कहीं-कहीं छिटपुट हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है.
रात के समय में ठंड बढ़ जाएगी
इसके साथ ही रात से समय में ठंड बढ़ जाएगी. झारखंड की राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 28 से 29 व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रहने का पूर्वानुमान है.
4+