सहारा इंडिया में फंसा है धनबाद के दस लाख लोगो का पैसा, जानिए किसने कही यह बात


धनबाद (DHANBAD): सहारा इंडिया में धनबाद के 10 लाख लोगों का पैसा फंसा हुआ है. यह बात आज धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर धरना दे रहे उपभोक्ता एवं एजेंटों ने कही. संयुक्त ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आज रणधीर वर्मा चौक पर एक दिवसीय धरना दिया गया. बकायेदारों ने सहारा के मालिक सहित अन्य अधिकारियों का पुतला फूंका.
आंदोलनकारियों ने कहा कि धनबाद में ही करीब 10 लाख निवेशकों का पैसा फंसा हुआ है. कंपनी तो पैसा लौटा नहीं रही है और न सरकार इसके लिए कोई कड़ा आदेश निर्गत कर रही है. जमा कर्ताओं को भारी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है. कईयों के बच्चों का विवाह बाधित है, बाल बच्चों की पढ़ाई रुक रही है. आपको बता दें कि सहारा के बकायेदारों ने आज राज्य भर में आंदोलन किया है.
रिपोर्ट : प्रकाश
4+