गौरव यात्रा : कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे का आरोप- फासीवादी तरीके से देश में शासन करना चाहते हैं मोदी

    गौरव यात्रा : कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे का आरोप-  फासीवादी तरीके से देश में शासन करना चाहते हैं मोदी

    रांची (RANCHI): केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर झारखंड में कांग्रेस पार्टी की गौरव यात्रा का आज समापन हो गया. अंतिम दिन रांची महानगर की ओर से यात्रा निकाली गई. जिसमें मुख्य रूप से कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे शमिल हुए. रांची में गौरव यात्रा पिस्का मोड़ से  शुरू हुई जो रातू रोड चौक,अपर बाजार, अल्बर्ट एक्का चौक होते हुए शहीद चौक स्थित शहीद स्मारक पर समापन किया गया. भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा 9 से 14 अगस्त तक गौरव यात्रा राज्य के सभी जिलों में चलाई गई है.  

    गौरव यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि कांग्रेस की असली पूंजी उसके कर्मठ कार्यकर्ता ही हैं.  जो विपरीत परिस्थितियों में भी संगठन का साथ देते हैं और ऐसे कार्यकर्ताओं की बदौलत ही कांग्रेस में जनता के बीच अपना विश्वास बनाए रखने में आज भी कामयाब है. पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म कर फासीवादी तरीके से देश में शासन करना चाहते हैं.  उनकी नीतियों में इतिहास के क्रूर तानाशाह की नीतियों की झलकियां मिलती हैं. 

    प्रदेश अध्यक्ष भी केंद्र सरकार पर बरसे

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि देश में विभिन्न राज्यों में लोकतांत्रिक तरीके से गठित सरकारों को अस्थिर करने का एक नया प्रचलन मोदी राज में शुरू हुआ है. जो उनकी तानाशाही नीतियों को प्रदर्शित करती हैं.  ठाकुर ने कहा कि जब किसी देश का शासक व्यापारी बन जाता है तो उस देश की जनता उसके खिलाफ सड़कों पर आ जाती है और यही हसरत आगे चलकर नरेंद्र मोदी का होने वाला है.  

    महानगर अध्यक्ष ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता

    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय पांडे ने कहा कि कांग्रेस ने अपने संघर्षों से देश को आजाद कराने से लेकर समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर किया है.  आजादी के बाद से कांग्रेस ने जातिगत भेदभाव मिटाने से लेकर समाज के विभिन्न वर्गों के बीच में व्याप्त असमानता को दूर करने के लिए समय-समय पर अपने शासनकाल में नीतियों को लागू करती रही है.  जिससे समाज में व्याप्त आर्थिक एवं सामाजिक असमानता में बहुत हद तक कमी आई. लेकिन   प्रधानमंत्री मोदी के शासनकाल में धनकुबेर को जिस तरह से प्रश्रय मिल रहा है उससे देश में  100 वर्ष पूर्व कि सामंती व्यवस्था आने की आहट सुनाई दे रही है. 

    जनता के हक के लिए काम करती रही कांग्रेस: बन्ना
    कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता के हक के लिए काम करती रही है देश में जितनी भी लाभकारी योजनाएं चल रही हैं, वो शत प्रतिशत कांग्रेस शासनकाल की देन है.  कार्यक्रम में विशिष्ट रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रणव झा, मंत्री बादल पत्रलेख, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, मोर्चा संगठन के प्रभारी रविंद्र सिंह, अजय नाथ,  निरंजन पासवान, ज्योति सिंह मथारू, उदय प्रताप, सोनाल शांति, कमल ठाकुर, दीपक ओझा, सुनील सिंह, विशाल सिंह, संतोष सिंह, पिया बर्मन, अख्तर अली सिंह, अजय सिंह, गुड्डू यादव, कुमार रोशन, ऋषिकेश सिंह, आलोक तिवारी, गोपाल उपाध्याय, सुरेंद्र साहू, पिकलू चटर्जी, विजय गुप्ता, संतोष कुमार, नितिन सिरमौर , राजीव पांडे, बंटी सिंह राजपूत सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news