रांची में झामुमो कार्यकर्ताओं का जुटान शुरू,मोरहाबादी मैदान और CM आवास पहुंच रहे हैं कार्यकर्ता

    रांची में झामुमो कार्यकर्ताओं का जुटान शुरू,मोरहाबादी मैदान और CM आवास पहुंच रहे हैं कार्यकर्ता

    रांची(RANCHI): झारखंड में आज सियासी हल चल तेज है. झामुमो कार्यकर्ता का रांची पहुँचना शुरू हो गया है. रांची के मोरहाबादी मैदान और मुख्यमंत्री आवास पर कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं. वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री आवास में झामुमो विधायकदल की बैठक शुरू होने वाली है. इस बैठक में भी भाग लेने के लिए विधायकों के पहुंचने का शिलशिला जारी है.

    कल मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गुरुवार को ED में पूछताछ होनी है. इस पूछताछ के पूर्व कार्यकर्ताओं का जुटान और विधायक दल की बैठक काफी अहम मानी जा रही है. एक तरह से कह सकते हैं कि UPA शक्ति प्रदर्शन कर रहा है. इससे पहले भी जब मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को पूछताछ के लिए तीन नवंबर को ED ने बुलाया था. हालांकि उस दिन वह ED दफ्तर नहीं गए थे. जैसे ही पहली बार ED ने समन जारी किया था,उसके बाद भी कई बैठके चली थी और रांची में हजारों की संख्या में झामुमो कार्यकर्ता जुटे थे. मोरहाबादी मैदान से मुख्यमंत्री आवास तक हजारों की संख्या में झामुमो के लोग पहुंचे थे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news