चयनित होमगार्ड अभ्यर्थियों ने विधायक को सुनाई अपनी पीड़ा


धनबाद (DHANBAD): धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर पिछले 12 दिनों से धरना पर बैठे नव चयनित होमगार्ड अभ्यर्थियों का धैर्य अब टूटने लगा है. मंगलवार को एक महिला बेहोश भी हो गई थी. आज धनबाद के विधायक राज सिन्हा उनके पास पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. बता दें कि आंदोलनकारी सरकार के रवैया से काफी नाराज हैं. लौंग जंप, हाई जंप, दौड़ आदि की जिस परीक्षा में वह पास हुए हैं, कथित तौर से उसका सीडी नहीं मिल रहा है और इसी कारण उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं दिया जा रहा है. अभ्यर्थियों का कहना है कि अगर सीडी नहीं मिल रहा है तो उसमें उनकी क्या गलती है, सीडी तो कोई अधिकारी ही रखे होंगे और अधिकारी पर कार्रवाई करने के बजाय नियुक्ति प्रक्रिया पर ही सवाल किए जा रहे हैं. उनका कहना है कि उनकी मांग जायज है और सरकार को उनकी मांग पूरी करनी ही होगी.
4+