चार सड़कों के निर्माण कार्य का विधायक कमलेश ने किया शिलान्यास, कहा- ईमानदारी के साथ करता हूं राजनीति

    चार सड़कों के निर्माण कार्य का विधायक कमलेश ने किया शिलान्यास, कहा- ईमानदारी के साथ करता हूं राजनीति

    पलामू(PALAMU): भाजपा के वरिष्ठ नेता सह हरिहरगंज हुसैनाबाद के विधायक कमलेश कुमार सिंह ने मंगलवार को चार महत्वपूर्ण सड़कों का शिलान्यास किया. उन्होंने जिन सड़कों का शिलान्यास किया उसमें  क्रमशः हैदरनगर प्रखंड का इटवा मोड़, देवी धाम मोड़, चौकी मोड़ पर सड़क निर्माण कार्य शामिल है. वहीं, विधायक के हैदरनगर के भाई बिगहा में पहुंचने पर मुस्लिम समुदाय द्वारा फूल माला देकर उनका स्वागत किया. इस दौरान कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

    कार्यक्रम में भाजपा नेता सह विधायक कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि वह ईमानदारी के साथ राजनीति करने में विश्वास रखते हैं. उनकी कथनी और करनी में कभी फर्क नहीं होता है. उन्होंने जनता से जो वादा किया था, उसे 98 प्रतिशत पूरा करने का काम किया है. सरकार के नकारात्मक रवैये के बावजूद उन्होंने सभी सड़कें, स्वास्थ्य केंद्र भवन, राजस्व कचहरी, स्कूल भवन, पुल-पुलिया के साथ-साथ विभिन्न विद्यालयों को अपग्रेड कराने का काम किया है. स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुसैनाबाद को सदर अस्पताल की समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम किया है. जिन लोगों को यह नहीं दिखाई देता है, उन्हें चुनाव में जनता दिखाने का काम करेगी.

    विधायक ने कहा कि, नेता किसी धर्म या जाति का नहीं होता, सम्पूर्ण क्षेत्र के लोगों का होता है. ईमानदारी से राजनीति करने वाले का ईश्वर साथ देते हैं. क्षेत्र के प्रत्येक लोग परिवार के सदस्य हैं. उनकी खुशी और दुख में वह हमेशा साथ रहे हैं और आगे भी रहेंगे. इस दौरान उन्होंने बताया कि कादल स्कूल से परहिया टोला तक सड़क नहीं है. उन्होंने सड़क स्वीकृत करा कर कार्य आवंटित करा दिया है. अब परहिया टोला के लोग भी पक्की सड़क पर आवागमन कर सकेंगे.

    उन्होंने सभी को नवरात्र व दुर्गा पूजा की बधाई और शुभकामनाएं दी. कहा कि वह मां दुर्गा से क्षेत्र व राज्य की शांति, खुशहाली व डबल इंजन की सरकार की कामना करते हैं. इस दौरान विधायक के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण शामिल थे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news