आधी रात को जंग के मैदान में तब्दील हुआ एमजीएम अस्पताल, जानें क्यों डॉक्टर की लात घूसों से हुई पिटाई

    आधी रात को जंग के मैदान में तब्दील हुआ एमजीएम अस्पताल, जानें क्यों डॉक्टर की लात घूसों से हुई पिटाई

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम में सोमवार की देर रात खूब हंगामा मचा, जब एक बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर की पिटाई कर दी. वहीं गुस्साएं डॉक्टर मंगलवार को ओपीडी सेवा बंदकर धरने पर बैठ गए. इधर डॉक्टर के धरना पर बैठने से सैकड़ों मरीज परेशान रहे, क्योंकि सुबह से ही मरीज अस्पताल में लाइन में खड़े थे, जिसकी वजह से बिना इलाज के मरीज निराश होकर घर लौट गये, वहीं इस पूरे मामले पर अस्पताल के सुपरिटेंडेंट रवींद्र कुमार ने कहा कि डॉक्टरों के साथ मारपीट की वे जांच करेंगे. इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

    आधी रात को जंग के मैदान में तब्दील हुआ एमजीएम अस्पताल

    वहीं, मंगलवार को घरने पर बैठे डॉक्टरों को एसडीओ पीयूष सिन्हा, साकची थाना प्रभारी संजय कुमार ने डॉक्टर के साथ मारपीट करनेवाले आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द करने का आश्ववासन दिया, जिसके बाद डॉक्टरों ने धरना समाप्त की और अपने काम पर लौट गये.

    ये है पूरा मामला

    सोमवार की देर रात एनएसआईयू वार्ड में तैनात डॉक्टर कमलेश की पिटाई की गई, मारपीट में डॉक्टर के सिर पर गहरी चोट आई है. वहीं इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.दरअसल रात के करीब एक बजे ईलाज के दौरान अनु प्रधान नाम के बच्चे की मौत हो गई, जिसके बाद बच्चे के परिजनों आक्रोशित होकर वार्ड में तैनात डॉक्टर पर ईलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए टूट पड़े, और लात घूसों से पिटाई कर दी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news