DHANBAD: कई थानों से गुजरती चोरी के कोयले से लदी बाइक का देखिये स्टंट  

    DHANBAD: कई थानों से गुजरती चोरी के कोयले से लदी बाइक का देखिये स्टंट  

    धनबाद(DHANBAD): बॉलीवुड के स्क्रिप्ट राइटर या डायरेक्टर अगर धनबाद की सड़कों पर घूमने आये  तो माथा  पीट लेंगे.  वह देखकर आश्चर्य में पड़ जाएंगे, कि  चोरी के कोयले की ढुलाई सिनेमाई अंदाज में कैसे हो रही  है. कैसे चोरी के कोयले से लदी बाइक पर सवार  युवा स्टंट कर रहा है.  खुद तो वह जान जोखिम में डालकर चल ही रहा है, दूसरों के लिए भी खतरा बना हुआ है.  इस संबंध एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.  हालांकि इसकी पुष्टि The Newspost नहीं करता है.  

    लोकेशन बता रहा कि वह मटकुरिया की ओर से आ रहा 

    लेकिन वीडियो के लोकेशन से पता चलता है कि स्टंट करने वाला बाइक सवार मटकुरिया की ओर से आ रहा है , वह बैंक मोड़ थाने  को पार करते हुए नया बाजार ओवर ब्रिज से गुजरता है.  यह इलाका भीड़भाड़ वाला  होता है.  यहां ट्रैफिक भी अधिक होती है.  जिसने भी इस स्टंट को देखा , माथा पीट लिया.  कोयला ढोने वाले, जहां से भी कोयला लेकर चले हो, लेकिन स्टंट करते हुए  यह  कई थानों को क्रॉस करता है.  लेकिन उसे रोकने  वाला कोई नहीं होता.  अमूमन  धनबाद में अवैध कोयले की ढुलाई  अब साइकिल से कम, बाइक और अन्य दोपहिया वाहनों से अधिक होती है.  वाहन  की गर्दन तक कोयले से भरी बोरियां लाद  कर सवार  सड़क पर चलते है. 

     कई बार तो दुर्घटना के कारक भी बनते हैं

     कई बार तो दुर्घटना के कारक भी बनते हैं .  कोयला ढोने वाले लोग केवल थाने  को ही पार  नहीं करते हैं, बल्कि शहर के व्यस्ततम और मुख्य सड़क से भी होते हुए गुजरते हैं .  किसी से यह बात  छिपी नहीं है कि धनबाद में कोयला चोरी कुटीर उद्योग का रूप ले लिया है.  यहां के हार्डकोक  उद्योगों की लगभग बंदी के बाद वहां काम  कर रहे मजदूर  इलीगल माइनिंग और कोयला ढुलाई के काम में लग गए है.  नतीजा  है कि निरोधात्मक एजेन्सियों को कभी  अंगूठा दिखाते हुए तो कभी उनकी शह पर कोयला चोरी का काम करते है.

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news