रंगे हाथ धराया बाइक चोर गिरोह का सदस्य, लोगों ने बांधकर पीटा

    रंगे हाथ धराया बाइक चोर गिरोह का सदस्य, लोगों ने बांधकर पीटा

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR):जमशेदपुर शहर में लगातार बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है. जिससे आम लोगों को  काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, इसी क्रम में तीन दिन पहले एक व्यक्ति की बुलेट बाइक की चोरी हो गई थी. जिसका चोर रविवार के दिन रंगे हाथों पकड़ा गया.

    रंगे हाथ धराया बाइक चोर गिरोह का सदस्य 

    वहीं आपको बता दें कि बाइक चोरी के तीन दिन बाद ही बाइक चोर बुलेट को लेकर सड़क पर निकला. जहां उसे  बुलेट चलाते रंगे हाथों लोगों ने पकड़ा गया. फिर क्या था पीड़ित और आसपास के आक्रोशित लोगों ने बाइक चोर की जमकर पिटाई करनी शुरू कर दी. बाइक चोर कुछ समझता तब तक पीड़ित और शहर के आक्रोशित लोगों ने बाइक चोर को बांध दिया और पीटना शुरू कर दिया.

    लोगों ने बांधकर पीटा

    वहीं मीडियाकर्मियों के बोलने पर आक्रोशित लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, और आक्रोशित लोगों के बीच से बाइक चोर को गिरफ्तार किया. वहीं लोगों की पिटाई में बाइक चोर गंभीर रूप से घायल हो गया.फिलहाल पुलिस चोर को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.और आगे की कार्रवाई कर रही है.

    आए दिन बढ़ रही है बाइक चोरी की घटनाएं

    आपको बता दें कि  स्थानीय लोगों के मुताबिक सिर्फ मानगो से 1 महीने के अंदर 12 बाइक और स्कूटी की चोरी हुई है, इस गिरोह की गिरफ्तारी के बाद कई मामलों का खुलासा हो सकता हैं.

    रिपोर्ट रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news