पलामू में मदरसा से हथियार के साथ मौलाना गिरफ्तार,पुलिस जांच में जुटी  

    पलामू में मदरसा से हथियार के साथ मौलाना गिरफ्तार,पुलिस जांच में जुटी  

    पलामू(PALAMU): पलामू में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उदेश्य से मदरसे का मौलाना देसी पिस्टल लेकर मदरसे में घूम रहा था.जैसे ही इसकी सूचना पलामू पुलिस को मिली पुलिस के हाथ पैर फूल गए. आनन फानन में पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया.जिसके बाद पुलिस ने मदरसे में छापेमारी किया तो उसमें पढ़ाने वाले मौलाना के पास से एक देसी पिस्टल और एक जिंदा गोली बरामद किया. इतना मिलते ही पुलिस ने मौलाना को गिरफ्तार कर लिया. मौलाना के गिरफ़्तारी के बाद उससे पूछताछ जारी है. आखिर उसने पिस्टल क्यों रखा था. यह पिस्टल किसकी है और उसके पास कहाँ से आई. ऐसे कई सवाल है जो पुलिस तलाशने में जुटी है.        

    किसी संगठन से तो नहीं लिंक         

    बता दे कि मंगलवार को पिपराटांड़ पुलिस की एक विशेष दल ने एक मदरसा के एक मौलाना से एक देशी पिस्तौल और एक गोली बरामद करते हुए गिरफ्तार किया है.मौलाना अपने पास पिस्तौल और गोली किस वजह से रखे हुए था, इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है. कहां से उसने हथियार खरीदे थे, इसके लिए शिक्षक से पूछताछ की जा रही है.कही मौलाना किसी संगठन से तो नहीं जुड़ा है.आखिर मौलाना को पिस्टल रखने की क्या जरूरत पड़ गई. अब यह सवाल का जवाब पुलिस की जांच के बाद ही मिल पाएगा. पिपराटांङ थाना 8 किलोमीटर दूर होटवार के मदरसा में यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गयी.

    मदरसा राज्य सरकार से अनुदानित है

    पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि शिक्षक नदीम अंसारी (22) पिता महबूब अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है.फिलहाल उससे पूछताछ जारी है. यह मदरसा राज्य सरकार से अनुदानित है.  उन्होंने बताया कि शिक्षक को उस वक्त दबोचा गया, जब वह मदरसा में बच्चों को पढ़ाने जा रहा था और जैसे ही मदरसा में कदम रखा, उसके पांच मिनट बाद गिरफ्तार कर लिया गया.

    शिक्षक मूल रुप से पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के है निवासी

    एसपी ने बताया कि शिक्षक मूल रुप से इसी थाना क्षेत्र के लोहरसी का निवासी है और वह मदरसा का नियमित शिक्षक है.गिरफ्तारी अभियान में पिपराटांड़ के थाना प्रभारी हीरालाल साह दल बल के साथ शामिल थे.उन्होंने जानकारी दी कि गुप्त सूचना मिलने के बाद मजिस्ट्रेट के साथ टीम बनाकर छापामारी की गई और मदरसा शिक्षक नदीम को धर दबोचा गया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news