हजारीबाग के डेली मार्केट में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति का नुकसान 

    हजारीबाग के डेली मार्केट में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति का नुकसान 

    हजारीबाग(HAZARIBAGH): हजारीबाग के सदर थाना क्षेत्र के डेली मार्केट में अहले सुबह भीषण आग लग गई. बताया जा रहा है कि डेली मार्केट के एक दर्जन से अधिक दुकानों में आग लग लगी. इसके बाद व्यवसाईयों ने हजारीबाग के दमकल विभाग को जानकारी दी. तीन दमकल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुट गई. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है.

    मामले की जांच कर रही पुलिस 

    स्थानीय व्यवसाई के अनुसार बताया गया कि सुबह जब वह अपनी दुकान खोलने के लिए डेली मार्केट के गली में घुसे  तो आग की लपटें उठता देखा, इसके बाद उन्होंने तुरंत दमकल को कॉल किया. बताया जाता है कि आग एक दुकान से लगते हुए पास के एक दर्जन से अधिक दुकानों को अपने चपेट  में ले ली है. जिन दुकानों में आग लगी है उन दुकानों में जूता, चप्पल , किराना,पूजा स्टोर आदि की दुकान शामिल है. अनुमान लगाया जा रहा है कि इस आगलगी में लाखों का नुकसान हुआ है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

     रिपोर्ट: राकेश कुमार, हजारीबाग 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news