बरियातू थाना क्षेत्र में शादीशुदा महिला ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

    बरियातू थाना क्षेत्र में शादीशुदा महिला ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

    रांची (RANCHI)- रांची शहर में एक दुखद घटना सामने आई है. जहां आज सुबह एक महिला ने खुदकुशी कर ली है. घटना रांची बरियातू थाना क्षेत्र में रहती थी. फिलहाल पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है.

    खुदकुशी के कारण को जानिए

    बरियातू थाना अंतर्गत स्काईडेल नामक अपार्टमेंट में रहने वाली एक शादीशुदा महिला अपार्टमेंट की चौथे तले से कूद कर अपनी जान दे दी. महिला मधुबाला अपने पति और एक बच्चे के साथ इसी अपार्टमेंट में रहती थी. घटना की जानकारी मिलने के बाद बरियातु थाना की पुलिस अपार्टमेंट परिसर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है. सूत्रों के अनुसार पारिवारिक वजह से महिला तनाव में रहा करती थी. वहीं पुलिस परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ कर रही है. अपार्टमेंट परिसर में इस घटना को लेकर शोक का माहौल है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news