बाथरूम में बहू का श'व देखकर दंग रह गए ससुरालवाले....आगे खबर जानने के लिए क्लिक करें

    बाथरूम में बहू का श'व देखकर दंग रह गए ससुरालवाले....आगे खबर जानने के लिए क्लिक करें

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र  के निवासी एक परिवार की छोटी बहू सलोनी ने आत्महत्या कर अपनी ही जान ले ली. एक साल पहले ही इसकी शादी विवेक सिंह से हुई थी. बहुत देर तक बाथरूम में बंद रहने पर जब ससुराल वालों ने दरवाजा खोला, तो दंग रह गए. बहू का शव फंदे से झुल रहा । हुआ देख सबके होश उड़ गए. सूचना पुलिस को मिली. पुलिस मौके पर पहुंची और के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.

    क्या है मामला

    जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर 4 रोड नंबर 3 निवासी न्यू टेंट हाउस के मालिक बलबीर सिंह की छोटी बहू सलोनी नायडू ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी है. घटना के समय सभी घर पर ही मौजूद थे. सलोनी नायडू और रवि सिंह भामरा ने एक वर्ष पूर्व प्रेम विवाह कर लिया था, बाद में दोनो परिवार की रजामंदी से शादी हुई थी. सलोनी का परिवार मध्य प्रदेश के इंदौर में रहता है. बता दें कि 15 दिन पूर्व बलवीर सिंह अपनी पत्नी, बड़ी बहू और बच्चों के साथ एक समारोह में शामिल होने गए है. बताया जाता है कि बीती रात रक्षाबंधन को लेकर रवि सिंह सलोनी को जोन नंबर 9 के रहने वाले उनके दोस्त विवेक के घर लेकर गए थे.  जहां से तीनों रात 10 बजे अपने घर वापस लौट कर आए. विवेक थोड़ी देर बाद ही अपने घर लौट गया. वही दोनों पति–पत्नी ने अपने कमरे में खाना खा कर सो गए. रात 2:30 बजे सलोनी बाथरूम जाने की बात कहकर कमरे से निकली लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौट कर आने पर रवि ने उसकी खोजबीन शुरू की दी. जाकर देखा तो वह बाथरूम में नहीं मिली. जांच करने पर पाया कि उनकी मां का कमरा अंदर से बंद था. दूसरी चाबी से खोलने पर देखा तो सलोनी पंखे से लटकी हुई थी. फिलहाल पुलिस सलोनी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news