सरायकेला जिले 20 वें एसपी के रूप में मनीष टप्पो ने किया पदभार ग्रहण, निवर्तमान एसपी ने नए एसपी को दी शुभकामनाएं  

    सरायकेला जिले 20 वें एसपी के रूप में मनीष टप्पो ने किया पदभार ग्रहण, निवर्तमान एसपी ने नए एसपी को दी शुभकामनाएं  

    सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला जिले के 20 वें एसपी के रूप में मनीष टप्पो ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया. पूर्व एसपी मनीष टप्पो  का निवर्तमान एसपी डॉ विमल कुमार ने स्वागत किया. मौके पर चांडिल एसडीपीओ, सरायकेला एसडीपीओ आदित्यपुर, गम्हरिया, सरायकेला सहित कई थाना प्रभारी मौजूद रहे.   

    निवर्तमान एसपी ने अपने अल्प अवधि के कार्यों को बेहतरीन उपलब्धि बताया

     पदभार सौंपने के बाद निवर्तमान एसपी डॉ विमल कुमार ने अपने अल्पअवधि के कार्यों को बेहतरीन उपलब्धि बताया और कहा कि कम समय में उन्होंने अपने अधिकारियों के बल पर अच्छी उपलब्धि हासिल किया है. महिला शक्ति एप्प के जरिये महिला सुरक्षा पर जो काम हो रहा था वह बेहतर था. कम्युनिटी पुलिसिंग, नक्सल प्रभावित क्षेत्र के किए जा रहे कार्य बेहतर ढंग से संचालित हो रहा था. नए एसपी को सबकी जानकारी दे दी गई है बेहतर पुलिसिंग के लिए उन्हें जो बढ़िया लगेगा उसे वे आगे ले जाएंगे.   

    निवर्तमान एसपी डॉ विमल कुमार ने नए एसपी मनीष टोप्पो को शुभकामनाएं दी

     निवर्तमान एसपी डॉ विमल कुमार ने नए एसपी मनीष टोप्पो को शुभकामनाएं दी. वहीं नए एसपी मनीष टप्पो ने जिले में कानून व्यवस्था को सुचारू ढंग से लागू करने और बेहतर तालमेल से पुलिसिंग करने की बात कही. उन्होंने अपराधियों एवं विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों को सचेत रहने की नसीहत देते हुए कहा कि अपराधी एवं अधिकारी सुधर जाएं या कार्रवाई के लिए तैयार रहे. साथ ही रांची में ट्रैफिक नियंत्रण और महिला सुरक्षा को लेकर किये जा रहे कार्यों को यहां भी जारी रखने की बात कही.  

    रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news