कोडरमा में रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे मिला नर कंकाल, जांच में जुटी पुलिस  

    कोडरमा में रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे मिला नर कंकाल, जांच में जुटी पुलिस  

    कोडरमा (KODARMA) : कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र स्थित रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे से एक नर कंकाल बरामद हुआ है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कंकाल को फोरेंसिक जांच के लिए लैब भेजवाया है. इस घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैली है.

    जांच में जुटी पुलिस 

    बताया जा रहा है कि आज सुबह स्थानीय लोगों द्वारा ओवर ब्रिज के नीचे रखे कंकाल पर नजर पड़ी. जिसके बाद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना तिलैया थाना को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. तिलैया थाना प्रभारी ने बताया कि शव को देख यह प्रतीत हो रहा है कि शव 15 से 20 दिन पुराना है. जिस कारण शव की पहचान करना काफी मुश्किल हो गया है. फोरेंसिक जांच के बाद ही शव की पहचान हो पाएगी. साथ ही उन्होंने बताया कि जिस जगह पर कंकाल बरामद किया गया है, वहां एक कंबल भी मिला  है. साथ ही उस स्थान के बगल में एक आयरन फैक्टरी भी संचालित है. इसके साथ ही साथ एनएच पर फोरलेन बनाने का काम चल रहा है. लेकिन तब भी किसी की नजर इस कंकाल पर नहीं पड़ी. जब शव पूरी तरह गल कर कंकाल बन गया तब जाकर इस मामले का खुलासा हुआ.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news