रांची के अनगड़ा में बड़ा सड़क हादसा, दो लोगों की मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा

    रांची के अनगड़ा में बड़ा सड़क हादसा, दो लोगों की मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा

    रांची(RANCHI): बुधवार सुबह रांची जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर आई है. यहां एक भीषण सड़क हादसा हुआ है.सड़क हादसे में अभी तक दो लोगों की मौत की सूचना मिली है. वहीं कुछ लोग घायल भी बताए जा रहे हैं. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है.घायलों को रिम्स भेजा गया है.

    जानिए हादसे को विस्तार से

    बताया जा रहा है कि अनगड़ा थाना क्षेत्र के गोंदली पोखर क्षेत्र में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. वाहन दुर्घटना का दृश्य बड़ा ही भयावह है. जानकारी के अनुसार मजदूरों से भरी हुई गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. दुर्घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय थाना की पुलिस वहां पहुंची.घायलों को रिम्स भेजा गया. इस दुर्घटना में बाइक सवार भी चपेट में आ गए.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news