दुमका से बड़ी खबर: दो बाइक की आमने सामने टक्कर में दो युवकों की गई जान, एक की हालत नाजुक
.jpg&w=3840&q=70)
.jpg&w=3840&q=70)
दुमका(DUMKA): जिला के रानेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत फॉरेस्ट कार्यालय के समीप गुरुवार शाम दो बाइकों की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है.
हटिया से लौटने के दौरान हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आसनबनी में साप्ताहिक हटिया लगी थी. हटिया समाप्त होने के बाद एक बाइक पर सवार युवक आसना की ओर जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई.
स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने रानेश्वर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. रानेश्वर थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रानेश्वर में भर्ती कराया. घायल की पहचान जगु हांसदा के रूप में हुई है, जो दिगल पहाड़ी गांव का निवासी है.
बेहतर इलाज के लिए सिउड़ी रेफर
डॉक्टरों ने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे पश्चिम बंगाल के सिउड़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायल युवक बेहोशी की हालत में है और उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है.
एक बाइक पर सवार थे तीन युवक
जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर कुल तीन युवक सवार थे, जो तिलाबोनी गांव से अपने गांव लाटूलिया और दिगल पहाड़ी लौट रहे थे. हादसे में जागू हांसदा निवासी रघुपाड़ा आसनबनी, की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे मृतक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी है.
डॉक्टर ने की मौत की पुष्टि
पुलिस ने दोनों शवों को सीएचसी रानेश्वर पहुंचाया, जहां डॉक्टर दीपक कुमार सिन्हा ने दोनों युवकों के मृत होने की पुष्टि की.
थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह ने बताया कि दोनों शवों को शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेजा जाएगा. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
4+