तीसरी मंजिल से कूदे महाराष्ट्र के डिप्टी स्पीकर, जानें क्या है पूरा मामला

    तीसरी मंजिल से कूदे महाराष्ट्र के डिप्टी स्पीकर, जानें क्या है पूरा मामला

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : महाराष्ट्र के डिप्टी स्पीकर नरहरि झिरवाल मंत्रालय की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी. गनीमत ये रही कि मंत्रालय में लगे जाल की वजह से उनकी जान बच गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक झिरवाल धनगर समुदाय को एसटी कोटे में शामिल करने का विरोध कर रहे हैं. नरहरि झिरवाल एनसीपी विधायक हैं.

    धनगर समुदाय को एसटी कोटे में आरक्षण दिए जाने के खिलाफ झिरवाल मंत्रालय की तीसरी मंजिल से कूद गए. हालांकि मंत्रालय में लगे जाल की वजह से वह जाल पर गिर गए, जिससे उनकी जान बच गई. गौरतलब है कि महाराष्ट्र में धनगर समुदाय को अनुसूचित जनजाति वर्ग में शामिल करने की मांग की जा रही है. हालांकि धनगर समुदाय की इस मांग का आदिवासी वर्ग के नेताओं द्वारा विरोध किया जा रहा है.

    हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने भी धनगर समुदाय को अनुसूचित जनजाति वर्ग में शामिल करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया था. दरअसल शुक्रवार को मंत्रालय में आदिवासी विधायक धनगर समुदाय को अनुसूचित जनजाति कोटे में आरक्षण दिए जाने का विरोध कर रहे थे. इस दौरान विरोध प्रदर्शन के दौरान झिरवाल ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी. इसके बाद कुछ और विधायक भी नारेबाजी करते हुए सुरक्षा जाल पर चढ़ गए. हंगामा बढ़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारी विधायकों को सुरक्षा जाल से हटाया.

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news