दुमका की सड़कों पर उतरीं लुईस मरांडी, झारखंड की बेटियों के लिए मांगा इंसाफ

    दुमका की सड़कों पर उतरीं लुईस मरांडी, झारखंड की बेटियों के लिए मांगा इंसाफ

    दुमका (DUMKA): दुमका में बढ़ रहे महिला अत्यचार के खिलाफ जिले की महिलाओं में आक्रोश व्याप्त है. पूर्व मंत्री लुईस मरांडी के नेतृत्व में बुधवार को शहर में न्याय और सुरक्षा यात्रा निकाली गई. शहर के पोखरा चौक पर काफी संख्या में महिलायें एकत्रित हुए. जहां से जुलूस की शक्ल में शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए इंडोर स्टेडियम पहुंचीं. जुलूस में शामिल महिलाएं सरकार के खिलाफ जम कर नारेवाजी करते हुए दोषी को फांसी की सजा देने की मांग कर रही थी. इंडोर स्टेडियम में जुलूस एक सभा में तब्दील हो गया. जिसे लुईस मरांडी सहित कई आदिवासी महिलाओं ने संबोधित किया.

    अपराधियों को भी मिले दर्दनाक मौत- लुईस मरांडी

    दुमका कांड पर सीएम हेमंत सोरेन और विधायक बसंत सोरेन के बयान की निंदा करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि दोनों भाईयों ने पूरे महिला समाज का अपमान किया है. इसको लेकर पूर्व मंत्री लुईस मरांडी ने महिलाओं के साथ मिलकर पीड़ित अंकिता और नाबालिग के लिए सरकार से न्याय की गुहार लगाई. लुईस मरांडी का कहना है कि जिस तरीके से अंकिता और नाबालिक लड़की की दर्दनाक हत्या कर दी गई थी, ठीक उसी तरह उनके हत्यारों को भी मौत मिलनी चाहिए. उनकी मौत दर्दनाक हो इसलिए उन्हें फांसी की सजा होनी चाहिए.

    महिला संगठन देगा महिलाओं को सुरक्षा

    लुईस मरांडी ने अपने नेतृत्व में महिला सुरक्षा के लिए गांव-गांव महिला संगठन संगठन बनाने की घोषणा की. इसकी शुरुआत दुमका जिले से बुधवार को हो चुकी है. महिला संगठन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक उत्पीड़न से सुरक्षा देना होगा. लुईस मरांडी का कहना है कि अब समाज और राज्य की महिलाओं को अपनी सुरक्षा के सरकार पर भरोसा नहीं रहा.  ना ही उन्हें सरकार से कोई उम्मीद है. ऐसे में राज्य के किसी भी कोने पर अगर कोई भी महिला ऐसे अत्याचार का सामना कर रही हो तो उसे महिला संगठन द्वारा मदद दी जाएगी.

    रिपोर्ट: पंचम कुमार झा, दुमका


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news