"तत्कालीन युग के एकलव्य थे भगवान बिरसा मुंडा",धनबाद में अर्पित किया गया श्रद्धा सुमन

    "तत्कालीन युग के एकलव्य थे भगवान बिरसा मुंडा",धनबाद में अर्पित किया गया श्रद्धा सुमन

    धनबाद(DHANBAD): भगवान बिरसा मुंडा की 148 वीं जयंती तथा झारखंड राज्य के 23वें स्थापना दिवस  पर बैंक मोड़ में बिरसा चौक पर स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर उपायुक्त  वरुण रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक  संजीव कुमार सहित ज़िले  पदाधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा के चरणों में पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये. उपायुक्त ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने न्याय के लिए जो लड़ाई लड़ी थी, उसे और आगे ले जाने तथा उनके बताएं मार्ग पर चलने की आज हम सब प्रतिज्ञा लेते है. 

    नवीन सामाजिक और राजनीतिक युग का सूत्रपात किया
     
    साथ ही कहा कि भारतीय इतिहास में भगवान बिरसा मुंडा एक ऐसे नायक थे, जिन्होंने अपने क्रांतिकारी चिंतन से उन्नीसवीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदलकर नवीन सामाजिक और राजनीतिक युग का सूत्रपात किया.  भगवान बिरसा मुंडा सही मायने में पराक्रम और सामाजिक जागरण के धरातल पर तत्कालीन युग के एकलव्य थे.  वरीय पुलिस अधीक्षक ने भी समस्त जिले वासियों को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती व राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी, साथ ही भगवान बिरसा मुंडा के बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लेने का आह्वान किया. बैंक मोड़ में भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद सभी पदाधिकारियों ने पुलिस हाउस के पास स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये.

    इस मौके पर मौजूद अधिकारी 
     
    इस मौके पर उपायुक्त वरुण रंजन, एसएसपी  संजीव कुमार, उप विकास आयुक्त  शशि प्रकाश सिंह, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर  कमलाकांत गुप्ता, अपर समाहर्ता  विनोद कुमार, नगर आयुक्त  रवि राज शर्मा, एसडीओ उदय रजक, निदेशक डीआरडीए  मुमताज अली अहमद, निदेशक एनईपी श्रीमती इंदु रानी, जिला परिवहन पदाधिकारी  राजेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक विधि व्यवस्था  अरविंद कुमार बिन्हा, वरीय पुलिस उपाधीक्षक यातायात राजेश कुमार, सिविल सर्जन डॉ चंद्रभानू प्रतापन, विशेष कार्य पदाधिकारी  सुशांत मुखर्जी, कार्यपालिका दंडाधिकारी  प्रदीप कुमार,  रविंद्र नाथ ठाकुर, अंशु कुमार पांडेय, सहायक नगर आयुक्त  प्रकाश कुमार, शहीद बिरसा मुंडा स्मारक स्मृति संचालन समिति के संयोजक महादेव हांसदा,  मिश्रीलाल मरांडी,  मोतीलाल मरांडी,  नारायण महतो,  रति उरांव सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित कर और उनकी प्रतिभा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news