Loksabha Election Result : जमशेदपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो 1 लाख 59 हजार वोट से आगे

    Loksabha Election Result : जमशेदपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो 1 लाख 59 हजार वोट से आगे

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) :  लोकसभा चुनाव की मतगणना चल रही है. अभी तक जो रुझान आ रहे हैं उसके मुताबिक झारखंड में एनडीए 9 सीटों पर आगे चल रही है. जबकि इंडिया गठबंधन 5 सीटों पर आगे चल रही है. जिन 9 सीटों पर एनडीए आगे चल रही है, उसमें रांची, जमशेदपुर, दुमका, गिरीडीह, धनबाद, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, पलामू है. तो वहीं इंडिया गठबंधन से राजमहल, खूंटी, सिंहभूम और लोहरदगा, गोड्डा शामिल है. बता दें कि गोड्डा में काटे की टक्कर देखी जा रही है.

    जमशेदपुर लोकसभा सीट

    यहां ध्यान रहे कि जमशेदपुर लोकसभा सीट में भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो और समीर मोहंती के बीच मुकाबला देखने को मिला है. हालांकि अब तक मतगणना के अनुसार जमशेदपुर से विद्युत वरण आगे चल रहे है. भाजपा प्रत्याशी को अब तक 300235 वोट मिले. वहीं झामुमो प्रत्याशी समीर मोहांती को मिला है 140979 वोट. यानी साफ है कि जमशेदपुर में विद्युत वरण महतो समीर मोहांती से 1 लाख 59 हजार 256 वोट से आगे चल रहे है. आपकों बता दें कि भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो और झामुमो से प्रत्याशी समीर मोहांती शुरूआती दौर में काफी अच्छे दोस्त रह चुके है. लेकिन इस बार वे आमने सामने है. वहीं आपकों बता दें कि समीर मोहांती बहड़ागोड़ा विधानसभा से झामुमो के विधायक है. इस बार वे पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे है. वहीं बात अगर भाजपा की करे तो विद्युत वरण महतो लगातार दो बार के सांसद रह चुके है. शुरूआत से ही यह माना जा रहा था कि जमशेदपुर लोकसभा सीट से विद्युत वरण महतो ही जीत दर्ज करेंगे. जो कि साफ होता दिख रहा है.  

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news