लोहरदगा: नदी में डूबने से युवक की मौत, दिसंबर में होने वाली थी शादी

    लोहरदगा: नदी में डूबने से युवक की मौत, दिसंबर में होने वाली थी शादी

    लोहरदगा(LOHARDAGA): लोहरदगा जिला के भंडरा थाना क्षेत्र में नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई. युवक की मौत की घटना को संदिग्ध रूप से भी देखा जा रहा है. इस संदर्भ में मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि देर रात ये अपने कुछ साथियों के साथ नदी के दूसरे छोर में गया हुआ था, लेकिन लौटने के क्रम में युवक प्रभा मिश्रा की मौत डूबने से हो गई. युवक की शादी दिसंबर माह में होने वाली थी, लेकिन इस हादसे ने परिवार वालों को स्तब्ध कर दिया है.

    भागने के क्रम में गिरा युवक

    हालांकि यह चर्चा का विषय है कि देर रात जुआ खेलने के दौरान पुलिस के द्वारा खदेड़ने का कार्य किया जा रहा था. इसी क्रम में नदी में गिरने से युवक प्रभा मिश्रा की मौत हो गई. शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. घटना भंडरा थाना क्षेत्र के भीठा गांव का है.

    रिपोर्ट: लोहरदगा ब्यूरो 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news