लोहरदगा:आजसू के केंद्रीय सचिव ने अपने ही छोटे भाई को मारी गोली, हालत गंभीर, पढ़ें वजह

    लोहरदगा:आजसू के केंद्रीय सचिव ने अपने ही छोटे भाई को मारी गोली, हालत गंभीर, पढ़ें वजह

    लोहरदगा(LOHARDAGA):आजसू के केंद्रीय सचिव सूरज अग्रवाल ने आज अपने ही भाई को पारिवारिक विवाद में दो गोली मार दी. देर रात घायल चंदन अग्रवाल उर्फ टीनू को लोहरदगा के सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे रिम्स रेफर कर दिया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोहरदगा के रघुनंदन लेन से आरोपी युवक सूरज अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया.

    पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार लिया है

    वहीं आपको बता दें कि सूरज अग्रवाल और उसके छोटे भाई चंदन अग्रवाल उर्फ टीनू अग्रवाल के बीच किसी बात को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा था.इसी बीच गुरूवार की देर रात सूरज ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से छोटे भाई चंदन को दो गोली मार दी. एक गोली कंधे और दूसरी गोली हाथ में लगी. पुलिस ने आरोपी सूरज को मौके से लाइसेंसी रिवाल्वर को जब्त कर गिरफ्तार कर लिया है.

    पुलिस कर रही है मामले की जांच

    वहीं  मामले की जानकारी देते हुए एसपी हारिश बिन जमां ने बताया कि आरोपी का हथियार जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.सदर अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि गोली लगने वाले युवक की स्थिति सामान्य थी, फिर भी बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स रेफर कर दिया गया है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news