लोहरदगा: प्रेमी ने प्रेमिका की गला दबाकर की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, पढ़ें हत्या की असल वजह


लोहरदगा(LOHARDAGA): लोहरदगा जिले में कम उम्र के युवक से प्यार करना एक युवती के लिए मंहगा पड़ गया. जिसमें युवक ने सलोमी बारला नाम की युवती की हत्या कर दी. गांव वालों ने पहले भी पंचायती कर लड़के को युवती से दूर रहने की चेतावनी दी थी, लेकिन आरोपी इलियाजर बारला युवती से अलग होने के बजाय उसकी गला दबाकर हत्या कर शव को जंगल में दफना दिया.
पुलिस ने आरोपी युवक इलियाजर बारला को गिरफ्तार कर भेजा जेल
वहीं पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी युवक इलियाजर बारला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. डीएसपी ने बताया कि युवती सलोमी बारला जिसकी उम्र 34 वर्ष थी, वह अपने ही गांव के इलियाजर बारला उम्र 31 वर्ष से प्रेम कर बैठी.करीब तीन वर्ष दोनों प्रेम संबंध के साथ रहें. इसी बीच लड़की की शादी गुमला के एक युवक से तय हो गई. जिससे युवक बौखला गया, और शौच के लिए निकली युवती की गला दबाकर हत्या कर शव को बोरे में डालकर जोबांग थाना क्षेत्र के खड़िया ठाकुराईनडेरा के हॉकी मैदान जंगल में दफना दिया.
आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया
वहीं युवती के लापता होने पर परिवार के लोगों ने शक जाहिर करते हुए पूरे मामले पर पुलिस को आवेदन दिया. शक के आधार पर पुलिस ने जब मामले की जांच की तो आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया, पुलिस ने आरोपी इलियाजर बारला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, और मामले की जांच कर रही है.
4+