लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने राष्ट्रीय प्रभारी की नियुक्ति की, जानिए किसे मिला नया दायित्व

    लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने राष्ट्रीय प्रभारी की नियुक्ति की, जानिए किसे मिला नया दायित्व

    रांची (RANCHI) : भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय स्तर पर नियुक्तियां कर रही है. फिलहाल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा के विभिन्न मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति की है.

    जानिए मोर्चा के नए प्रभारियों के बारे में

    ताजा जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने भाजपा के राष्ट्रीय प्रभारी की नियुक्ति की है. युवा मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी सुनील बंसल बनाए गए हैं. महिला मोर्चा की राष्ट्रीय प्रभारी बैजयंत जय पांडा बनाई गई हैं. किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी बंडी संजय कुमार को बनाया है.

    इसके साथ ही एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल बनाए गए हैं. SC मोर्चा के नये प्रभारी तरुण चुघ बनाए गए हैं. अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम बनाए गए हैं. इसके अलावा ओबीसी मोर्चा के प्रभारी विनोद तावडे बने हैं. सभी की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की गई है.लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अभी कई और नियुक्तियां राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news