लोहरदगा: रामनवमी शोभा यात्रा में डीजे लदे अनियंत्रित वैन ने कई लोगों को रौंदा, एक की मौत, दर्जनों घायल

    लोहरदगा: रामनवमी शोभा यात्रा में डीजे लदे अनियंत्रित वैन ने कई लोगों को रौंदा, एक की मौत, दर्जनों घायल

    लोहरदगा: लोहरदगा जिला के शहरी क्षेत्र में निकाली गई रामनवमी शोभा यात्रा में महावीर चौक के समीप डीजे लदा पिकअप ने कई लोगों को रौंद डाला. जिससे करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए. वहीं सोनी कुमारी नामक एक युवती की मौत हो गई. घायलों में बच्चें बुजुर्ग और महिलाएं शामिल हैं. सभी घायल शहरी क्षेत्र के बी आई डी और कृषि मार्केट क्षेत्र के रहने वाले हैं.

    डीजे वाहन चालक की लापरवाही से हुआ हादसा

    रामनवमी शोभा यात्रा जुलूस में शामिल हो सभी डीजे के धुन में झूम रहे थे. तभी डीजे लदा पिकअप अनियंत्रित होकर सामने नाच रहे लोगो को अपनी चपेट में ले लिया. घटना के बाद सैकड़ो की संख्या में लोग सदर अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर की कमी होने पर अपना आक्रोश व्यक्त किया. मौके पर जिला के डीसी डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण एसपी हारिश बिन जमां भी पहुंचे और घायलों का हाल समाचार जाना. साथ ही डीसी ने कहा की गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है. एसपी ने कहा की डीजे वाहन चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ. डीजे वाहन चालक और डीजे के ऑनर को हिरासत में ले लिया गया है.




    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news