Breaking : सोनारी एयरपोर्ट से लापता Aircraft सरायकेला के चांडिल डैम में Crash! एक पायलट का जूता बरामद होने की बात आयी सामने

    Breaking : सोनारी एयरपोर्ट से लापता Aircraft सरायकेला के चांडिल डैम में Crash! एक पायलट का जूता बरामद होने की बात आयी सामने

    सरायकेला(SARAIKELA): जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान भरने के 15 मिनट बाद लापता हुए एयरक्राफ्ट के सरायकेला के चांडिल डैम में गिरने की स्थानीय लोगों ने पुष्टि की है. मंगलवार की शाम से ही डैम और आसपास के क्षेत्रों में इसकी तलाश जारी थी. 

    सुबह एनडीआरएफ की टीम भी चांडिल डैम में कर रही है तलाश

    सूत्रों के अनुसार बुधवार की सुबह कोयलागढ़ क्षेत्र के पास डैम में विमान के गिरने का लोकेशन मिला है. सुबह एनडीआरएफ की टीम भी चांडिल डैम पहुंच गई है. वहीं स्थानीय पुलिस प्रशासन की टीम चांडिल डैम और आसपास के क्षेत्रों में मौजूद है. मंगलवार को यहां विभिन्न गांव से लोगों द्वारा विमान को गिरते देखने की जानकारी दी गई थी. सूत्रों के अनुसार स्थानीय लोग मैगनेट के सहारे विमान को पानी में खोज चुके हैं. पानी में एक पायलट का जूता भी मिलने की बात कही जा रही है, लेकिन अधिकारियों ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है.

    लोगों ने एयरक्राफ्ट को पीआरडी के सामने डैम की ओर गिरते देखा है

    चांडिल डैम में एनडीआरएफ की टीम और प्रशासन इस क्षेत्र में विमान की खोज में लग गया है. जानकारी के अनुसार लोगों ने एयरक्राफ्ट को पीआरडी के सामने डैम की ओर गिरते देखा है. चांडिल बांध विस्थापित मत्स्यजीवी स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड चांडिल के सचिव श्यामल मार्डी ने बताया कि डैम के निकट डीमुडीह के रहने वाले लखन हेम्ब्रम समेत कुछ महिलाओं ने भी विमान को गिरते हुए देखने की बात कही है. वहीं पियालडीह और आंडा गांव के लोगों ने भी हवाई जहाज को गिरते देखने की बात कही है.

    रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news