शराब घोटाला : योगेंद्र तिवारी को पीएमएलए कोर्ट से बड़ा झटका, छह दिनों की रिमांड की दी मंजूरी

    शराब घोटाला : योगेंद्र तिवारी को पीएमएलए कोर्ट से बड़ा झटका, छह दिनों की रिमांड की दी मंजूरी

    रांची (RANCHI) : झारखंड शराब घोटाला के आरोप में गिरफ्तार योगेंद्र तिवारी की रिमांड की अवधि आज समाप्त हो गई है. जिसके बाद आज उन्हें रांची के पीएमएलए की स्पेशन कोर्ट में पेश किया गया. जहां ईडी के तरफ से अभियोजक बी एम पी सिंह ने योगेंद्र तिवारी से दोबारा पूछताछ करने के लिए छह दिनों की रिमांड देने की अनुमति मांगी थी. जिसे कोर्ट ने मंजूरी दे दी है. अब ईडी दोबारा कारोबारी योगेंद्र तिवारी को रिमांड में लेकर छह दिनों तक पूछताछ करेगी.

    आठ दिनों की पूछताछ में कई अधिकारी समेत सफेदपोश के नाम आए है सामने

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह बात निकल कर सामने आ रही है कि आठ दिनों की इस पूछताछ में योगेंद्र तिवारी बुरी तरह टूट चुके है. जिस वजह से उनके द्वारा पूछताछ में कई ऐसे नाम उजागर किए है. जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में ईडी राज्य के कई अधिकारी और सफेदपोश चेहरे को गिरफ्तार कर सकती है. फिलहाल कई नामों के बीच एक प्रचलित नाम प्रेमप्रकाश का सामने आ रहा है. बता दें कि प्रेम प्रकाश के उपर खनन घोटाला औऱ जमीन घोटाला का मामला चल रहा है, लेकिन अब योगेंद्र तिवारी से पूछताछ के बाद यह कयास लगाए जा रहे है कि प्रेम प्रकाश के उपर अब शराब घोटाला का भी मामला दर्ज किया जाएगा.

    यह भी पढ़े : 

    टीपीसी के नाम पर कारोबारी से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, दहश्त में कारोबारी

    19 अक्टूबर को ईडी ने योगेंद्र तिवारी को किया था गिरफ्तार

    बता दें कि 19 अक्टूबर को ईडी ने कारोबारी योगेंद्र तिवारी को पूछताछ के लिए रांची ईडी कार्यालय बुलाया था. जहां उससे देर शाम तक पूछताछ की गई थी. इसके बाद ईडी ने योगेंद्र तिवारी को गिरफ्तार कर लिया था. गिरफ्तारी से पहले ईडी द्वारा योगेंद्र तिवारी के देवघर, रांची सहित 34 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी.

     

     

      


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news