रेल यूनियन की बैठक में बोले नेता-बढ़ती जा रही चुनौतियां 

    रेल यूनियन की बैठक में बोले नेता-बढ़ती जा रही चुनौतियां 

    धनबाद(DHANBAD) | धनबाद ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन शाखा दो में शुक्रवार को शाखा परिषद की बैठक शाखा अध्यक्ष एनके खवास की अध्यक्षता में  हुई.  जिसमे केंद्रीय  अपर महामंत्री सह स्थाई वार्ता तंत्र प्रभारी मोहम्मद जियाउद्दीन,केंद्रीय संगठन मंत्री सोमेन दत्ता एवं नेताजी सुभाष का  पहली बार शाखा में आने पर  स्वागत किया गया.  सभा को संबोधित करते हुए मोहम्मद जियाउद्दीन  ने कहा कि आज की स्थिति में यूनियन के लिए चुनौती बढ़ती जा रही है.  यूनियन की पहली एवं सबसे बड़ी चुनौती नई पेंशन व्यवस्था को रद्द करवा कर पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करवाना है.  उन्होंने कहा कि मेरी  पूरी  टीम की पहली प्राथमिकता होगी, आपकी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखना और उसका समाधान करवाना.  

     आज की बैठक में गंभीर बीमारी की हालत में मंडल अस्पताल से जुड़े निजी अस्पताल में रेफर को आसान बनाना एवं डॉक्टर और दवा की कमी को दूर करना,ब्रेकडाउन के कार्य में लगे सभी कुशल कारीगर एवं पर्यवेक्षकों को यात्रा भत्ता एवं ओटी का अभिलंब भुगतान करवाना, सभी विभागों में कर्मचारियों की  कमी को लैटरल इंडक्शन कोटा से भरा जाना, सिग्नल विभाग में MACP के तहत पदोन्नति में अयोग्य किए गए वैसे सभी कर्मचारियों के APR का पुनर्मूल्यांकन करके अभिलंब का लाभ देते हुए पदोन्नति करना, रेल आवास के खराबियों को जल्द से जल्द मरम्मत किया जाना, सभी विभाग में अपग्रेडेशन 4600 से 5400 में अभिलंब लागू करना आदि विषयों  पर गंभीरता से चर्चा की गई.  आज की बैठक को   एनके खवास,  सोमिन दत्ता,अजय कुमार सिंह, परमेश्वर कुमार,सुदर्शन कुमार महतो, मंटू,आर के सिंह,इस्लाम अंसारी, रीतलाल  गोप,ए के दास,बी प्रमाणिक ने सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news