लातेहार: कार में छुपाकर हो रही थी अफीम की तस्करी, दो अफ़ीम तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे, दो किलो अफीम भी बरामद   

    लातेहार: कार में छुपाकर हो रही थी अफीम की तस्करी, दो अफ़ीम तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे, दो किलो अफीम भी बरामद   

    लातेहार(LATEHAR): लातेहार पुलिस को अफीम तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो किलो अफीम के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

    दरअसल, पुलिस अधीक्षक लातेहार को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम सासंग के तरफ से अवैध अफीम चंदवा की ओर मारुति ब्रिजा कार में ले जाया जा रहा है. इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक लातेहार के द्वारा एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल का नेतृत्व चंदवा के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी चंदवा और थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने की.

    दो लोग गिरफ्तार

    छापामारी दल ने मीडिल स्कूल, चंदवा के समीप रात में वाहन चेकिंग किया गया. वाहन चेकिंग के दौरान एक मारुति ब्रिजा कार JH01DX 1074 को रोका गया. मारुति ब्रिजा वाहन की तलाशी में एक काले रंग के बैग में छुपाकर रखा करीब दो किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद किया गया. इस मामले में ब्रिजा सवार दो लोगों की गिरफ्तारी की गई है.

    रिपोर्ट: विवेकानंद, लातेहार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news