धनबाद : धमकी देकर पैसा वसूलने वाले तीन धराएं, एसएसपी ने कहा अब नहीं चलेगी किसी की भी रंगदारी

    धनबाद : धमकी देकर पैसा वसूलने वाले तीन धराएं, एसएसपी ने कहा अब नहीं चलेगी किसी की भी रंगदारी

    धनबाद(DHANBAD : गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर कारोबारियों को धमकाने और फायरिंग करने वाले और चार लोग  पुलिस के हत्थे चढ़ गए है. ऐसा पुलिस का दावा है एसएसपी संजीव कुमार ने बुधवार को कहा कि विनोद मिश्रा और मोहमद अमन ही वह लोग हैं, जो कभी प्रिंस खान बन जाते हैं तो कभी मेजर तो कभी मैनेजर. धनबाद पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. एक नाबालिग भी इनके गैंग में शामिल है. उसे भी धर लिया गया है. जो पकड़े, उनमें निमियाघाट, बैंक मोड़ और वासेपुर के अपराधी शामिल है. एसएसपी ने कहा कि इन लोगों ने धनबाद के कई लोगों से रंगदारी मांगने की कोशिश की है. कई को धमकाया भी है.  कई लोग तो  पुलिस के पास आए ही नहीं. फिर भी कई मुकदमे इनके खिलाफ दर्ज किए गए है. 

    पुलिस के हाथ लगे मोबाइल और हथियार 

    यह गैंग तकनीक का इस्तेमाल कर लोगों को परेशान कर रहा था. इनमें से कुछ का  संबंध बिहार के मुंगेर से भी है.  वह वहां आते-जाते थे. पुलिस को कई फोटोग्राफ भी मिले है. एसएसपी ने कहा कि उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस को बिहार, गिरिडीह और धनबाद के विभिन्न इलाकों में छापेमारी करनी पड़ी और तब जाकर यह सफलता मिली है. जिन मोबाइल फोन से इन लोगों ने कारोबारियों को धमकाया है, वह भी बरामद कर लिया गया है. हथियार भी  मिले है. इसके पहले भी प्रिंस खान के आदमी बनकर फायरिंग करने वाले 2 लोगों को बैंक पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. फिलहाल धनबाद में धमकी देने का सिलसिला थमा  हुआ है. देखना है यह थमा  ही रहेगा या फिर अपराधी एक बार फिर सिर उठाकर धनबाद के लोगों को दहशत में जीने पर विवश कर देंगे. 

    रिपोर्ट : शांभवी सिंह, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news