लातेहार: नक्सलियों ने मचाया तांडव, 1 पोकलेन और 4 ट्रेक्टर को किया आग के हवाले, लोगों के साथ की मारपीट  

    लातेहार: नक्सलियों ने मचाया तांडव, 1 पोकलेन और 4 ट्रेक्टर को किया आग के हवाले, लोगों के साथ  की मारपीट  

    टीएनपी (TNP DESK):-लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना इलाके में गुरुवार रात की नक्सलियों ने काफी तांडव मचाया. पुल के निर्माण काम में लगे एक पोकलेन और चार ट्रेक्टर को आग लगा दी. बताया जा रहा है कि  करीब 10 बजे 12-14 की संख्या में हथियारों से लैंस माओवादी एक पुल निर्माण साइड पर पहुंचे. इसके बाद वारदाता को अंजाम दिया. नक्सिलयों ने तकरीबन  दो घंटे तक जमकर उत्पात मचाया. साइट पर मौजूद लोगों के साथ मारपीट भी की.

    लेवी के पैसे के लिए आगजनी

    महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चटकपुर पंचायत स्थित सरनाडीह के बूढ़ा नदी पर आर्यो विभाग के द्वारा लगभग चार करोड़ की लागत से पुल निर्माण का काम किया जा रहा है.बताया जा रहा है कि आगजनी की इस घटना को माओवादियों ने लेवी के पैसे के लिए अंजाम दिया है. शुक्रवार सुबह महुआडांड़ थाना प्रभारी आशुतोष यादव आईआरबी एवं सीआरपीएफ के जवान व जिला पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे गये हैं . सभी आगे की कार्रवाई में जुटे हुए हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news