साहिबगंज जिले का कोटालपोखर जल्द बनेगा नया प्रखंड, सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित

    साहिबगंज जिले का कोटालपोखर जल्द बनेगा नया प्रखंड, सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित

    साहिबगंज(SAHIBGANJ): -साहिबगंज जिले के कोटालपोखर को बहुत जल्द एक नया प्रखंड का सौगात मिलने की कवायद तेज हो गई है. आगे आपको बता दें कि जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कू के नेतृत्व में हुई बोर्ड समिति की विशेष बैठक में कोटालपोखर को नया प्रखंड बनाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हो गया. जिसकी जानकारी साझा करते हुए डीडीसी सतीश चंद्रा ने बता या कि 2014 में जिलापरिषद से इसको लेकर प्रस्ताव भेजा गया था. लेकिन बरहरवा प्रखंड से 10 पंचायत को काटकर कोटालपोखर को नया प्रखंड बनाये जाने का प्रस्ताव है.

    ज्ञात हो कि जिले के डीसी हेमंत सत्ती के निर्देश पर बरहरवा बीडीओ ने 18 जून को सभी ग्राम पंचायतों के मुखियाओं को 19 जून 2025 को विशेष ग्राम सभा करने का भी निर्देश दिया था. बताया जा रहा है कि कोटालपोखर को नया प्रखंड सृजन संबंधित प्रस्ताव को अगलोई, मधुवापाड़ा, श्रीकुण्ड दरियापुर, विनोदपुर, पथरिया, मयुरकोला, कोटालपोखर और बड़ासोनाकर ग्राम पंचायत के मुखियाओं ने भी आम सभा में पारित करते हुए सहमति जताई है.

    रिपोर्ट: गोविंद ठाकुर 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news