जमशेदपुर: बढ़ते दबाब को देखते हुए खोले गए चांडिल डैम के 10 फाटक, निचले इलाके में मंडरा रहा है बाढ़ का खतरा

    जमशेदपुर: बढ़ते दबाब को देखते हुए खोले गए चांडिल डैम के 10 फाटक, निचले इलाके में मंडरा रहा है बाढ़ का खतरा

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): सरायकेला में लगातार चार दिनों से हो रही बारिश की वजह से लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो चुका गया है. वहीं चांडिल डैम पर दबाब बढने की वजह से पानी काफी भर गया है, जिसे देखते हुए चांडिल डैम के 10 फाटक खोल दिया गया है. जो स्वर्णरेखा नदी तट पर बसे लोगों के लिए खतरे की घंटी है.

    स्वर्णरेखा और खरकई नदी में खतरे के निशान पर पहुंचा पानी

    चांडिल डैम से 10 फाटक खोले जाने से, स्वर्णरेखा नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है. नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. वहीं जमशेदपुर जिला प्रशासन भी अलर्ट मोर्ड पर है. जिला के उपायुक्त स्वर्णरेखा और खरकई नदियों का निरिक्षण कर रहें है. साथ ही नदी तट पर रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा दिया गया है.

    जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है

    राहत शिविर में सभी को भेज दिया गया है, वही सभी स्थानों का उपायुक्त निरिक्षण कर रहें है. ताकि बाढ़ मे किसी को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े. वहीं जमशेदपुर के उपायुक्त सभी वस्तु स्थिति पर अपनी नजर बनाये हुए है. चांडिल डैम से फाटक खोले जाने के दो घंटे मे पानी जमशेदपुर के स्वर्णरेखा नदी मे पहुंचता है, जिससे नदी तट पर बसे लोगों के घरों मे बाढ़ का खतरा मंडराने लगता है.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news