धनबाद: कुमारधुबी के शिवलीबाड़ी में चाकूबाजी, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका 

    धनबाद: कुमारधुबी के शिवलीबाड़ी में चाकूबाजी, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका 

    धनबाद(DHANBAD): कुमारधुबी  के शिवलीबाड़ी में चाकूबाजी की घटना से निरसा अनुमंडल पुलिस क्षेत्र के सभी थानों के शनिवार को हाथ पांव फूल गए. मामला आगे नहीं बिगड़े, इसके लिए पुलिस त्वरित कार्रवाई की. जानकारी के अनुसार शिवलीबाड़ी अली मोहल्ला में चंगलु नामक युवक ने राजू अंसारी पर चाकू से हमला बोल दिया. इसके बाद तो मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोग आनन-फानन में राजू अंसारी को अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही वह दम तोड़ दिया. सूचना मिलते ही निरसा के एसडीपीओ और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी. पुलिस ने मृतक के परिवार वालों से घटनाक्रम की जानकारी ली. 

    घटना के बाद से ही आरोपी घर छोड़ कर हुआ फरार 

     घटना के बाद से ही चाकू से हमला का आरोपी चंगलु  फरार है. इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. घटना के संबंध में सूत्र बताते हैं कि चाकू मारने वाला चंगलु  मृतक के घर में खिड़की से ताक झांक करता था. जिसका हमेशा राजू विरोध किया करता था. शनिवार को मौका पाकर चंगलु  चाकू से  राजू पर हमला बोल दिया. अस्पताल ले जाने के क्रम में राजू की जान चली गई . जानकारी के अनुसार चंगलु  पर पूर्व में  कई अपराधिक मामले दर्ज है. अभी हाल ही में चंगलु आर्म्स एक्ट के मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया है. वैसे पूरे इलाके में पुलिस चौकस है और चंगलु  को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. इस घटना से मोहल्ले के लोग गमजदा है. मृतक के परिवार वालों ने न्याय की गुहार की है. देखना है चंगलु पुलिस की पकड़ में कब तक आ पाता है. 

    धनबाद (निरसा) से विनोद सिंह की रिपोर्ट 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news