रांची : फ्लाईओवर निर्माण को लेकर यातायात डायवर्ट, ट्रैफिक ब्लॉक को ध्यान में रखिए

    रांची : फ्लाईओवर निर्माण को लेकर यातायात डायवर्ट, ट्रैफिक ब्लॉक को ध्यान में रखिए

    रांची(RANCHI): सिरम टोली-मेकॉन फ्लाइओवर निर्माण को लेकर यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है. रांची जिला प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि मेन रोड में जाने से पहले नई व्यवस्था का अवलोकन कर लें. फ्लाईओवर निर्माण करने वाली एलएनटी कंपनी के आग्रह पर ट्रैफिक डायवर्जन की रूपरेखा तय की गई है. निर्माण कंपनी को इस रास्ते पर लोड टेस्ट करना है.

    शनिवार रात 9 से 27 मार्च सुबह 6 बजे तक आवागमन बाधित

    जानकारी के अनुसार मेन रोड रेलवे ओवर ब्रिज पर ट्रैफिक का आवागमन बंद रहेगा. जैसा कि हम जानते हैं कि कई बार रेलवे रूट में भी मेगा ब्लॉक लगाया जाता है ताकि रेलवे ट्रैक का मेंटेनेंस और सिग्नल व्यवस्था दुरुस्त किया जा सके. दरबान कंपनी के द्वारा लोड टेस्ट के लिए ड्रिलिंग की जाएगी. इसलिए आज से 25 मार्च यानी शनिवार रात 9 से 27 मार्च सुबह 6 बजे तक आवागमन बाधित रहेगा.

    जानें डायवर्ट रूट

    इसके लिए ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है मेन रोड सुजाता चौक की तरफ से राजेंद्र चौक की ओर जाने वाले सभी वाहनों को रेडिसन ब्लू होटल के रास्ते करू ब्रिज के ऊपर से देवेंद्र मांझी चौक राजेंद्र चौक होकर अपने गंतव्य तक जाने दिया जाएगा. सुजाता चौक से मेन रोड ओवर ब्रिज के नीचे जाने वाले वाहन ओवर ब्रिज के नीचे से जा सकते हैं. राजेंद्र चौक की तरफ से सुजाता चौक मेन रोड जाने वाले वाहन मकान चौक देवेंद्र मांझी चौक कर दो अगर ब्रिज के ऊपर के रास्ते से रेडिशन ब्लू होकर जा सकेंगे.

    33 घंटे तक रहेगा  ट्रैफिक ब्लॉक 

    इस प्रकार फ्लाईओवर निर्माण के लिए मेन रोड ओवर ब्रिज पर ट्रैफिक ब्लॉक कुल 33 घंटे का होगा. जिला प्रशासन के सूत्रों के अनुसार निर्माण कंपनी इस दौरान सॉइल टेस्टिंग से लेकर लोड टेस्ट संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी कर लेंगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news