कारगिल विजय दिवस : परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक पर वीरों को किया गया याद, शहादत को किया सलाम


रांची (RANCHI): हर साल 26 जुलाई की तारीख भारत के लिए ऐतिहासिक. इस दिन करगिल विजय दिवस मनाया जाता है. यही वो दिन था जब भारत ने 1999 में हुए करगिल युद्ध (India Pakistan War) में पाकिस्तान पर विजय प्राप्त की थी. इसी कड़ी में राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर करगिल विजय दिवस मनाया गया. मौके पर परमवीर चक्र लांस नायक शहीद अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सैनिक सलामी दी गई. कार्यक्रम में झारखंड नौसेना इकाई, एयर स्क्वाडर्न एनसीसी और बॉयस बटालियन एनसीसी के कैडेट ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया.

कार्यक्रम में रहा इनका सहयोग
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन ग्रुप कमांडर, कर्नल एचके पाठक, एनसीसी ग्रुप हैडक्वाटर, रांची और कमान अधिकारी, लेफ्टिनेंट शुभम कुमार अवस्थी, झारखंड नौसेना इकाई एनसीसी की ओर से किया गया. इस आयोजन को सफल बनाने में रांची ट्रेफिक पुलिस और रांची नगर निगम का बहुत बड़ा योगदान रहा.
4+