DHANBAD: बापू नगर में अलसुबह पेड़ से लटका मिला श'व , जाँच में जुटी पुलिस


धनबाद(DHANBAD): शहर के बापू नगर के नजदीक मंगलवार की अलसुबह एक युवक का शव रहस्यमय ढंग से पेड़ से लटकता मिला. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह सागर हाड़ी नामक युवक का शव पेड़ से झूलता मिला. शव तार के सहारे पेड़ की एक टहनी से लटक रहा था. पास में शराब की कुछ खाली बोतल भी पाई गई है. परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनका किसी से कोई झगड़ा नहीं है. लाश को देखकर लगता है कि हत्या करने के बाद लाश को टांग दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
रिपोर्ट : प्रकाश
4+