कन्हैया सिंह ह'त्याकांड: डीआईजी अजय लिंडा की एसआईटी को ताकीद- 24 घंटे में मामले का करें खुलासा 

    कन्हैया सिंह ह'त्याकांड: डीआईजी अजय लिंडा की एसआईटी को ताकीद- 24 घंटे में मामले का करें खुलासा 

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): पूर्व विधायक अरविंद सिंह के साले और ठेकेदार कन्हैया सिंह हत्याकांड को लेकर सवालों के घेरे में घिरी सरायकेला-खरसावां पुलिस पर चौतरफा दबाव बढ़ता जा रहा है. राजनीतिक और सामाजिक दलों के बढ़ते दबाव के बाद अब विभागीय पदाधिकारी भी मामले के खुलासे को लेकर गंभीर नजर आ रहे हैं. सोमवार को कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा आदित्यपुर थाना पहुंचे और एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित एसआइटी द्वारा अब तक किए गए अनुसंधान की समीक्षा की है.

    इसे भी पढ़ें:

    दोषियों को ढूंढ निकाला जाएगा,  दिलाई जाएगी कड़ी से कड़ी सजा- स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता

    डीआईजी ने की आमलोगों से मदद की अपील

    डीआईजी ने बताया कि एसआईटी के अलावा जमशेदपुर की टेक्निकल टीम का सहयोग लिया जा रहा है. साथ ही जरूरी दिशा-निर्देश देते हुए 24 घंटे के भीतर हत्याकांड का खुलासा करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि कन्हैया सिंह हत्याकांड से जुड़े हर पहलू पर गहनता से जांच चल रही है. हर एंगल पर काम किया जा रहा है. डीआईजी ने बताया कि जिला पुलिस के लिए कन्हैया सिंह हत्याकांड एक चुनौती है जिसे जल्द ही उद्भेदन कर लिया जाएगा. उन्होंने आमलोगों से अपील की है कि वे कोई भी जानकारी उनके नंबर 9431706135 पर दें, सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news