CHAIBASA: सड़कों पर आवारा घूम रहे पशुओं के लिए खटालों पर कसी जाएगी नकेल

    CHAIBASA: सड़कों पर आवारा घूम रहे पशुओं के लिए खटालों पर कसी जाएगी नकेल

    चाईबासा(CHAIBASA): चाईबासा के शहीद पार्क चौक के पास बीच सड़क पर अक्सर आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है. इस वजह से कई सड़क हादसे भी हो सकते हैं. रात में पशुओं की वजह से सड़क हादसे का खतरा बना रहता है. आपको बता दें कि पशुओं के बने कानून के अनुसार अगर कोई पशुओं को आवारा छोड़ता है तो उसके मालिकों के खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान है.

     

    प्रिवेंशन ऑफ क्रूएलिटी ऑन एनिमल्स एक्ट (पीसीए) 1960 के तहत होगी कार्यवाही

    आवारा पशुओं को शहर में खुला छोड़ना कानूनन अपराध है. कानून में आवारा पशुओं के मालिकों पर कार्यवाही का प्रावधान है. चाईबासा में कांजी हाउस की सुविधा नहीं होने के कारण विभाग कारवाई नहीं कर पा रही है. प्रिवेंशन ऑफ क्रूएलिटी ऑन एनिमल्स एक्ट (पीसीए) 1960 के तहत मालिकों को को तीन महीने तक जेल भी हो सकती है.

    ये भी देखें:

    क्रशर पर बमबारी और लूटपाट करने वाले 3 अपराधी गिरफ्तार, 2 अब भी फरार

    प्रदूषण विभाग करेगा सर्वे

    वहीं, प्रदूषण विभाग से हाल ही में एक चिट्ठी आई है, जिसमें शहर के वैसे खटालों का सर्वे सूची बनाकर प्रदूषण विभाग को भेजने के निर्देश दिया गया है, जहां 10 या 10 से अधिक मवेशी हों. आपको बता दें कि सर्वे का कार्य सोमवार 4 जुलाई से नगर पालिका आरंभ करेगी, उन्होंने बताया कि खटालों के मवेशियों को शहर में खुला छोड़ दिया जाता है, जिससे शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित होता है. साथ ही प्रदूषण फैलता है. इसकी जानकारी ज्योति पुंज सिटी मैनेजर नगरपालिका ने दी.

    रिपोर्ट: संतोष वर्मा, चाईबासा

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news