कल साहिबगंज दौरे पर रहेगी कल्पना सोरेन, झामुमो कार्यकर्ताओं में देखा जा रहा है उत्साह

    कल साहिबगंज दौरे पर रहेगी कल्पना सोरेन, झामुमो कार्यकर्ताओं में देखा जा रहा है उत्साह

    साहिबगंज (SAHIBGANJ): झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बरहेट विधानसभा क्षेत्र में पहली बार उनकी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन आ रही है. कल्पना सोरेन कल मंत्री हफीजुल हसन के साथ कार्यकर्ताओं को हौसला देने के लिए पहुंचेगी. कल्पना सोरेन सब से पहले बरहेट विधानसभा क्षेत्र के गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी प्रखंड के डमरूहाट फुटबॉल मैदान में दोपहर 12 बजे हवाई मार्ग से पहुंचेंगी. वहां से वह बरहेट विधानसभा क्षेत्र के बरहेट प्रखंड पर स्तिथ नवगछिया मैदान में सभा को संबोधित करने के बाद पतना प्रखंड क्षेत्र के कुंवरपुर फुटबॉल मैदान में भी 2:45 बजे सभा को संबोधित करेंगी.सभा समाप्ति के बाद वह  हवाई मार्ग से रांची लौट जायेंगी. हालांकि कल्पना सोरेन के दौरे के सिड्यूल में मंत्री हफीजुल हसन का नाम नहीं है. लेकिन यह तय माना जा रहा है कि मंत्री हफीजुल हसन के साथ ही कल्पना सोरेन भी मौजूद रहेंगी.

    कल्पना सोरेन के दौरा से पूर्व बरहेट में झामुमों कार्यकर्ता  एक जुट होकर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन की दौरा को सफल बनाने का प्रयास में जुटे हुए है. इस मामले में आज प्रखंड अध्यक्ष राजाराम मरांडी के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ताओं की बीच आज बैठक संपन्न हुई. बैठक में प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि बरहेट प्रखंड क्षेत्र में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता कल्पना सोरेन के कार्यक्रम में पहुंचेंगे. साथ ही पतना प्रखंड अध्यक्ष गुरु हेम्ब्रम के नेतृत्व में भी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के धरमपुर स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं की एक बैठक की गयी. बैठक में कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गयी. प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि कल्पना सोरेन के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाना है. इस दौरान पतना में झामुमो नेता संजय गोस्वामी, जिला सचिव सुरेश टुडू,गुरू हेम्ब्रम सहित अन्य मौजूद रहे.

    कल्पना सोरेन के बरहेट दौरा से पूर्व कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू ने-झामुमों नेता हेमलाल मुर्मू ने कल्पना सोरेन के बरहेट दौरा से पूर्व कार्यक्रम स्थल नवगछिया मैदान का जायजा लिया.आगे हेमलाल मुर्मू ने बताया कि कल्पना सोरेन बरहेट पहुंचने के बाद सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर राजमह ल लोकसभा सीट को लेकर चर्चा करेंगे.साथ ही कार्यकर्ताओं के हौसले को बुलंद करेगी,साथ ही झारखंड सरकार के उपलब्धि को गिनायेगी.इतना ही नहीं बल्कि हेमलाल मुर्मू ने संगठन व पदाधिकारियों को विधि व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया है.

    रिपोर्ट. गोविंद ठाकुर 

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news