JSSC CGL RESULT:आयोग की तैयारी पूरी, 10 दिनों में JSSC CGL का रिजल्ट हो जाएगा जारी!

    JSSC CGL RESULT:आयोग की तैयारी पूरी, 10 दिनों में JSSC CGL का रिजल्ट हो जाएगा जारी!

    रांची(RANCHI):  झारखंड में झारखंड कर्मचारी आयोग के द्वारा ली गई परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी हो सकता है. तमाम विवादों के बीच झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने CGL परीक्षा का परिणाम देने की तैयारी में जुटा है.आयोग की ओर से एक से दो दिनों में पेपर चेकिंग का कार्य शुरू किया जाएगा. इसमें कड़ी सुरक्षा के इंतजाम रहेंगे. जिस रूम में पेपर चेक होना है उस रूम की निगरानी CCTV  कैमरा से की जाएगी. इसके अलावा कमरे में किसी तरह का कोई भी उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.        

    बता दे कि बीते रविवार और शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच 823 केंद्रों पर परीक्षा ली गई थी. जिसमें परीक्षा में किसी तरह की कोई गड़बड़ी ना हो इसे देखते हुए राज्य में इंटरनेट सेवा भी बंद रखा गया था. अब परीक्षा खत्म हो गई सभी पेपर JSSC  कार्यालय में जमा है. जिसे जांच कर निष्पक्ष परिणाम देने की तैयारी शुरू है. JSSC के प्रभारी अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दस दिनों के अंदर रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा.आयोग की ओर से इसकी तैयारी पूरी है. संभवत रिजल्ट के बाद तुरंत नियुक्ति पत्र का भी वितरण किया जाएगा.

    इस दौरान उन्होंने बताया है कि परीक्षा के परिणाम को लेकर कई तरह से सुरक्षा घेरा बनाया गया है. जिस कमरे में कॉपी की जांच होनी है. उस जगह पर किसी तरह से कोई भी पेन पेंसिल या कोई उपकरण लेजाने की इजाजत नहीं है. साथ ही सभी रूम में दंडाधिकारी को नियुक्त किया जाएगा. पूरे जांच प्रक्रिया की CCTV से निगरानी होगी.कहीं भी कोई कमी या चूक ना हो इसकी मुकम्मल व्यवस्था की गई है.

    दरअसल झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा लंबे समय के बाद CGL (Combined Graduation Level) परीक्षा ली गई है. इस परीक्षा के खत्म होने के बाद कई सवाल छात्र संगठन उठा रहे है. जिससे परीक्षा को रद्द किया जा सके. छात्रों का दावा है कि परीक्षा का प्रश्न पत्र पहले ही लीक हो चुका है. साथ ही अन्य कई बिंदुओं पर खमिया हुई है.

    लेकिन इन सब आरोप पर आयोग ने सफाई दी है. आयोग का मानना है कि किसी तरह की कोई त्रुटि नहीं हुई है. परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ कराई गई है. अब रिजल्ट जारी किया जाएगा. साथ ही आँसर की एक से दो दिनों में जारी कर दिया जाएगा.                       


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news