धनबाद पहुंचे राजनाथ सिंह के भाषण का लब्बोलुआब , प्रधानमंत्री के चहरे पर ही भाजपा लड़ेगी विस चुनाव

    धनबाद पहुंचे राजनाथ सिंह के भाषण का लब्बोलुआब , प्रधानमंत्री के चहरे पर ही भाजपा लड़ेगी विस चुनाव

    धनबाद(DHANBAD): केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज धनबाद में गठबंधन की सरकार को निशाने पर लिया.  उन्होंने गोल्फ मैदान में सभा को संबोधित किया.वह  परिवर्तन रैली के समापन कार्यक्रम में आये थे.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की.  झारखंड में अब तक भाजपा कोटे से बने मुख़्यमंत्रियो  की भी तारीफ करने से भी नहीं चूके , मतलब साफ है कि झारखंड में चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर ही लड़ा जाएगा.  यह बात जो कहीं जा रही थी कि किसी को नेता घोषित कर चुनाव लड़ा जाएगा,  लगता है कि अब संभव नहीं दिख रहा है.  

    झारखंड में परिवर्तन की बयार  बह रही

    राजनाथ सिंह ने कहा कि झारखंड में परिवर्तन की बयार  बह रही है.  आप लोगों ने देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी की सरकार बनाई है.  तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने है.  उनके क्रियाकलापों से देश का कद ऊंचा हुआ है.  झारखंड को तो भाजपा ने ही बनाया, लेकिन जिस सोच के साथ अलग राज्य का गठन हुआ, वह सोच अधूरा रह गया.  भाजपा के झारखंड में अब तक तीन मुख्यमंत्री रहे, लेकिन तीनों के तीनों बेदाग़  रहे.  लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार बनते ही भ्रष्टाचार के आरोप में मुख्यमंत्री को जेल जाना पड़ा.  जेल जाने को भी वह शहादत मानकर लोगों के बीच बेशर्म होकर घूम रहे है.  

    लोक, लाज और मर्यादा से चलती है सरकार 

    उन्होंने कहा कि सरकार लोक, लाज और मर्यादा से चलती है.  झारखंड मुक्ति मोर्चा में लोक, लाज, मर्यादा कुछ भी नहीं है.  लोक ,लाज और  मर्यादा के बिना न घर चलता है, न समाज चलता है, न राज्य चलता है और न देश चलता है. रक्षा मंत्री ने कहा कि जिस पार्टी की सोच पैसा कमाने की हो, वह राज्य का विकास कर नहीं सकता है.  उन्होंने लोगों से अपील की कि  10 साल तक झारखंड में भाजपा की सरकार बना दे.  झारखंड का तकदीर हम बदल देंगे.  उन्होंने कहा कि झारखंड में केवल सत्ता परिवर्तन की नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन की जरूरत है.  रक्षा मंत्री ने कहा कि झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा, राजद  और कांग्रेस स्पीड ब्रेकर है.  इनको हटाए बिना झारखंड का विकास हो ही नहीं सकता. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news