जौमेटो के डिलीवरी ब्वाय की तीन दिवसीय हड़ताल खत्म, हड़ताल के चलते रांची शहर में एक भी ऑर्डर नहीं हुआ बुक


रांची (RANCHI): जिले में ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो के सारे कर्मी हडताल पर चले गए थे. गिग वर्कर्स यूनियन(सीटू), झारखंड के आह्वान पर भोजन की होम डिलिवरी करने वाले ऐप्प आधारित कंपनी झारखंड जोमैटो के राष्ट्रीय और राज्य प्रबंधन को रांची जिला संबंधित 10 सूत्री मांगपत्र और 15 नवंबर से हड़ताल का नोटिस सौंपा गया था. इसके आलोक में उप श्रमायुक्त रांची की ओर से कंपनी और यूनियन को वार्ता के लिए 14 नवंबर को आमंत्रित किया गया था. यूनियन की तरफ से वार्ता के लिए सीटू के राज्य कोषाध्यक्ष अनिर्बान बोस, सुब्रतो बिस्वास और गिग वर्कर यूनियन के राज्य महासचिव प्रतीक मिश्रा और अध्यक्ष रोहित कुमार यादव उपस्थित हुए. वार्ता के दौरान जोमैटो के कर्मचारी भी बड़ी संख्या में श्रम भवन के बाहर मौजूद थे.
वार्ता के दौरान प्रबंधन की ओर से मांगपत्र पर कोई ठोस जवाब ना दे कर ये कहा गया की जोमैटो का उसके कर्मचारी के साथ मालिक-श्रमिक संबंध नहीं है. ये बस एक ऐप्प आधारित कॉन्ट्रैक्ट है. यूनियन की ओर से इसका कड़ा विरोध हुआ. डीएलसी ने यूनियन के पक्ष में हस्तक्षेप करते हुए जोमैटो प्रबंधन को निर्देश दिया कि 3 दिसंबर की अगली वार्ता में मांगपत्र पर लिखित जवाब जमा करने का निर्देश दिया था.
इस वार्ता के तुरंत बाद हुए गेट - मीटिंग में हड़ताल को प्रबंधन के जवाब आने तक टाल दिया गया और 4 दिसंबर से तीन दिनों के हड़ताल का नया नोटिस दिया गया. 3 दिसंबर को श्रम भवन में पुनः हुई त्रिपक्षीय वार्ता में प्रबंधन का अड़ियल रवैया जारी रहा और वे अपने ऐप्प आधारित कॉन्ट्रैक्ट के पक्ष में ही दलीलें देते रहे. परिणामस्वरूप यह वार्ता भी विफल रही और गिग कर्मी तीन - दिवसीय हड़ताल पर चले गए.
तीन - दिवसीय हड़ताल का समापन
इस हड़ताल ने मज़दूर वर्ग की व्यापक एकता की मिसाल साबित की है और जोमैटो प्रबंधन ने बौखला कर हड़ताल पर जाने वाले गिग कर्मियों की आई० डी० बंद कर दी है. इन कठिन परिस्थितियों में भी कामगारों का हौसला बुलंद है. इस तीन - दिवसीय हड़ताल का समापन 6 दिसंबर 2022 को शहीद चौक से राजभवन मार्च के साथ किया गया जिसके अंत में एक सभा का आयोजन भी हुआ. इस सभा को सीटू राज्य महासचिव बिश्वजीत देब, सीटू राज्य कोषाध्यक्ष अनिर्वान घोष, अखिल भारतीय गिग कामगार युनियन के राज्य महासचिव प्रतीक मिश्रा और अध्यक्ष रोहित यादव ने संबोधित किया. इस सभा में कामगारों ने अपनी एकता और संघर्ष के नारे बुलंद किए.
4+