JMM के कद्दावर नेता और विधायक लोबिन ने क्यों बनाया नया मोर्चा, जानिये राजनीतिक कारण

    JMM के कद्दावर नेता और विधायक लोबिन ने क्यों बनाया नया मोर्चा, जानिये राजनीतिक कारण

    रांची(RANCHI): झामुमो विधायक लोबिन हेम्ब्रम ( Lobin Hembrom ) की अध्यक्षता में झारखंड के पांचों प्रमंडल के अगुवा की बैठक हुई. रविवार को पुराने विधानसभा सभागार में हुई बैठक में एक गैर राजनीतिक मोर्चा का गठन किया गया, जिसका नाम ‘झारखंड बचाओ मोर्चा’ रखा गया है. इसका मूल काम खतियान आधारित स्थानीय नीति की लड़ाई को तेज करना है. स्थानीय नीति के अलावा नियोजन नीति, सीएनटी-एसपीटी एक्ट को कड़ाई से लागू करने, भाषा-संस्कृति की रक्षा आदि मुद्दे को फोकस किया जाएगा.

    21 अगस्त को कोल्हान में सम्मेलन

    झारखंड बचाओ मोर्चा का मुख्य संयोजक विधायक लोबिन हेम्ब्रम को बनाया गया है. मोर्चा ने अजय टोप्पो और प्रेम शाही मुंडा को प्रवक्ता बनाया है. मोर्चा का सम्मेलन 21 अगस्त को कोल्हान के चाईबासा, 11 सितंबर को दक्षिणी छोटानागपुर में होगा. बैठक में पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा, नरेश मुर्मु, पूर्व सांसद चित्रसेन सिंकु, दुर्गा प्रसाद जमुदा, पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव, राजू महती, निरंजना हेरेंज टोप्पो, सुशांतो मुखर्जी, विश्वजीत सहदेव, मार्शल बारा, प्रेमचंद मुर्मु, कुमकुम केरकेट्टा, लक्ष्मीनारायण मुंडा आदि शामिल हुए.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news