जिस फ्रॉड को बड़े-बड़े राज्यों की पुलिस नहीं पकड़ पाई वो रांची में कैसे पकड़ाया, जानिये

    जिस फ्रॉड को बड़े-बड़े राज्यों की पुलिस नहीं पकड़ पाई वो रांची में कैसे पकड़ाया, जानिये

    रांची(RANCHI): पुलिस ने एक ऐसे साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. वो अबतक 400 से अधिक एटीएम क्लोन कर लोगों को चूना लगा चुका था. साइबर अपराधी का गैंग बिहार, यूपी और झारखंड के कई शहरों में अलर्ट था. हर दिन किसी ना किसी शहर को चुन कर वहाँ के लोगों को चुना लगता था. लेकिन उसकी दाल रांची में नहीं गली. रांची के नामकुम में भी साइबर अपराधी एटीएम फ्रॉड करने की कोशिश कर रहा था. तभी लोगों को उसपर शक हुआ और पुलिस को सूचना दे दी.

    इस मामले में ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधी रंजन राजू उर्फ़ बुगल रोशना थाना फतेहपुर जिला- गया बिहार का रहने वाला है. उसके गैंग में दो युवक और एक लड़की भी शामिल है. उन्होंने बताया कि नामकुम थाना क्षेत्र के लोवाडीह स्थित एटीएम के पास कुछ लोग घूम रहे थे. जिसकी जानकारी पुलिस को मिली. साइबर अपराधी के अपने गैंग के साथ एक xuv 300 कार में घूम रहे थे.साइबर अपराधी एटीएम में कम जानकार लोगों को झासा में लेकर उसके कार्ड को क्लोन बना कर उससे पैसे की निकाशी कर मिनटों में बैंक खाता को खाली कर लेता था.इसने अपने गिरोह के साथ वर्ष 2016 से अब तक वाराणसी, औरंगाबाद, सासाराम, पटना, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, गिरिडीह, रांची के विभिन्न स्थानों में 4 00 तीन सौ से भी ज्यादा ATM फ्रॉड का कर चुका है.  

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news