Weather Update: पिछले 24 घंटे में एक डिग्री चढ़ा झारखंड का पारा, पढ़े आज होली पर कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    Weather Update: पिछले 24 घंटे में एक डिग्री चढ़ा झारखंड का पारा, पढ़े आज होली पर कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):आज पूरे देश में होली धूमधाम से मनाई जा रही है. रंगों का यह त्यौहार लोगों में उत्साह भर देता है.ऐसे में आज झारखंड का मौसम भी लोगों का साथ देने वाला है और होली के दिन मौसम पूरी तरह से साफ रहने वाला है.जिसकी वजह से लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी.

    पिछले 24 घंटे में एक डिग्री चढ़ा झारखंड का पारा

    पिछले 24 घंटे में झारखंड के मौसम की बात करें झारखंड के अधिक्तम तापमान में एक डिग्री की बढोतरी दर्ज की गई है. हलांकि न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नजर नहीं आया है.आज झारखंड का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस की संभावना जतायी गयी है.वही अगले दो दिन में झारखंड में हिट वेब चलने की भी आशंका है.

    पढें अपने जिले का तापमान 

    आज राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो आज यहां का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 34 और 17 डिग्री रह सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news